इशिता-वत्सल ने गुजराती रीति-रिवाज से किया बेटे का नामकरण अभिनेत्री इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं कपल ने हाल ही में अपने बेटे की नामकरण सेरेमनी होस्ट की थी इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नामकरण फंक्शन का वीडियो शेयर किया है वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल के बेटे का नामकरण संस्कार पारंपरिक गुजराती रीति-रिवाज के साथ किया गया है इशिता ने बताया कि उन्होंने और वत्सल ने बेटे का नाम वायु सेठ रखा है बता दें कि इशिता ने 20 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था --