करिश्मा ने अपनी 'जाने जां' को यूं किया बर्थडे विश 'जाने जान' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं ऐसे में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरों में करीना सिंपल लुक अपने अपनी फिल्म से जुड़ा केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं बड़ी बहन ने करिश्मा ने करीना कपूर को उनके 43वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है करिश्मा ने बहन करीना कपूर बधाई देते हुए लिखा 'मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं' इसके साथ ही उनका केक भी काफी स्पेशल था, क्योंकि वो एक्टेस की आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ था दरअसल, करीना के बर्थडे पर जो केक आया था, उस पर 'हमारी 'जाने जान' जन्मदिन मुबारक' लिखा हुआ था मनोरंजन