अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म शुरुआती दिन से ही संघर्ष कर रही है, फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर 10वां दिन था
फिल्म ने आज शनिवार को भी अच्छी कमाई नहीं कर पाई, फिल्म ने वीकएंड पर भी गिरावट के साथ कमाई की है
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'जाट' ने 10वें दिन 2.09 करोड़ रुपये की कमाई की है
वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 67.74 करोड़ रुपये हो चुकी है
बीते दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये की कमाई की थी, अब देखना ये है कि रविवार को फिल्म कितना कलेक्शन करेगी
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं
'जाट' में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं, यह मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है
परिणीति का 'सेंसेशन' डायलॉग खूब हो रहा वायरल, माधुरी ने भी बनाई रील