पहले दिन 'जाट' नहीं दिखा सकी दम, बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही कमाई सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन इसके लागत के हिसाब से ठीक नहीं रहा है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म को कम से कम 10 करोड़ की कमाई करनी चाहिए थी। गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन नौ करोड़ 75 लाख रुपये रहा। हालांकि, फिल्म को सनी देओल के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। एंटर