100 करोड़ की ओर बढ़ रही 'जाट', 14वें दिन हुई इतनी कमाई सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में नजर आए हैं। सनी के साथ उनकी अदाकारी को भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'जाट' ने 13वें दिन एक करोड़ 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 14वें दिन फिल्म की मजबूत पकड़ टिकट खिड़की पर नजर आई। दूसरे बुधवार को 'जाट' ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 79.13 करोड़ रुपये हो गई है। 'जाट' की रिलीज के बाद सनी देओल ने हाल ही में फैंस से वादा किया कि इसका दूसरा भाग और भी ज्यादा अच्छा होगा। एंटर