'जाट' को दूसरे दिन लगा झटका, कलेक्शन में आई 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट सनी देओल की 'जाट' को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कलेक्शन के मामले में यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। पहले दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को इस फिल्म ने सात करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.5 करोड़ रुपये हो गया है। एंटर