बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' ने लगाई दहाड़, तीसरे दिन कमाई में 42.86 फीसदी का उछाल सनी देओल की फिल्म 'जाट' प्रशंसकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म में उनके एक्शन सीन और दमदार डायलॉग दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सात करोड़ रुपये रही थी। तीसरे दिन 'जाट' ने एक बार फिर दहाड़ लगाते हुए 42.86 फीसदी के उछाल के साथ 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 26.5 करोड़ रुपये हो गई है। एंटर