'जाट' की रफ्तार पड़ी धीमी, सोमवार को कमाई में आई 46.43% की गिरावट सनी दओल की 'जाट' ने शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि, सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई। पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले 46.43% की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सात करोड़ 50 लाख रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 47.75 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार यानी 15 अप्रैल को यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। एंटर