'जाट' का जलवा बरकरार, बुधवार को 'सिकंदर' से 27 गुना ज्यादा की कमाई सनी देओल की 'जाट' फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक ठीक-ठाक कमाई की है। यह फिल्म फिलहाल 'सिकंदर' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बुधवार को 'जाट' ने तीन करोड़ 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 'सिकंदर' ने महज 14 लाख रुपये कमाए। इस हिसाब से देखा जाए तो 'जाट' ने बुधवार को सिकंदर से 27 गुना से ज्यादा कमाई की। उम्मीद जताई जा रही है कि 'जाट' दूसरे वीकएंड में 'जाट' एक बार फिर से जबरदस्त कमाई कर सकती है। ENT