'जेलर' की सफलता के बीच बद्रीनाथ पहुंचे रजनीकांत साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर हाल ही में रिलीज हुई, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है वहीं, फिल्म रिलीज के साथ रजनीकांत चार धाम की यात्रा पर निकल गए, हाल ही में उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए जहां से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है बद्रीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और महा आरती में भी हिस्सा लिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी आपको बता दें कि करीब 2 साल बाद रजनीकांत ने फिल्म जेलर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है मनोरंजन