मॉडल से एक्ट्रेस बन कहर बरपा रहीं जननी अय्यर जननी अय्यर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं जननी अय्यर का जन्म 31 मार्च 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में कथिवाक्कम में हुआ था, आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं उन्होंने 2011 में आई तमिल फीचर फिल्म अवान इवान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी जननी ने अपने शुरुआती करियर में करीब 150 क्षेत्रीय टीवी विज्ञापन में काम किया है 2014 में आई फिल्म थेगिडी और 7वें दिन जननी की बेहतरीन फिल्मों में से हैं, जिनमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था इसके अलावा जननी रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 2 की तीसरी रनर अप रह चुकी हैं, जो 2018 में प्रसारित हुआ था मलयालम फिल्म कूथारा में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम किया था मनोरंजन