5वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे पस्त ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’

अमर उजाला

Tue, 7 October 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

लगभग 6 दिन पहले जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn

फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये अपना खाता खोला। लेकिन सामने ‘कांतारा चैप्टर 1’ होने की वजह से ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के कलेक्शन में गिरावट आने लगी।  

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

5वें दिन में आकर जान्हवी और वरुण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ चुकी है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

5वें दिन यानी साेमवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जबकि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। देखा जाए तो साेमवार को इसका कलेक्शन आधा हो गया है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 33 करोड़ रुपये हुआ है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट 80 करोड़ रुपये बताया गया है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर में साउथ इंडियन ‘कांतारा चैप्टर 1’ खड़ी है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5वें दिन 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 256.83 करोड़ रुपये हो चुका है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

सिजर-प्लीट ड्रेस में जान्हवी कपूर का शानदार लुक, 1986 में बनी थी ड्रेस

इंस्टाग्राम@rheakapoor
Read Now