अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
हाल ही में जाहन्वी कपूर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। इस इवेंट से उनके कई लुक वायरल हुए।
कान फिल्म फेस्टिवल में जान्हवी को सपोर्ट करने के लिए उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे थे।
शिखर के फ्रांस में होने के बावजूद जान्हवी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अलग शख्स के साथ वायरल हो रही हैं।
जान्हवी और ये शख्स साथ में आइसक्रीम खाते दिखे, फोटो पोज देते दिखे। इन दोनों की तस्वीरों पर फैंस ने भी लिखा- ‘आप दोनों साथ में क्यूट लग रहे हो।’
जान्हवी के साथ जो शख्स फोटो में नजर आ रहा है वो उनका को-एक्टर विशाल जेठवा है। दोनों ने फिल्म ‘होमबाउंड’ में साथ में अभिनय किया है।
जान्हवी, विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। इस फिल्म में ईशान खट्टर भी हैं।
जान्हवी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वह एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ भी कर रही हैं।
‘केसरी वीर’ और ‘कंपकंपी’ के कलेक्शन में गिरावट, 5वें दिन लाखों में सिमट गई कमाई