'देवरा 2' में धमाल मचाएंगी जान्हवी, जूनियर एनटीआर ने किया बड़ा दावा कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' सिनेमाघरों में लगी हुई है फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं 'देवरा पार्ट 1' में जान्हवी कपूर का बेहद कम स्क्रीन टाइम है 'देवरा' के प्रमोशन के दौरान जूनियर एनटीआर ने स्पष्ट किया कि सीक्वल में जान्हवी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी अभिनेता ने कहा, 'देवरा 2 में जान्हवी कपूर के किरदार को देखना आनंददायक होगा' अभिनेता ने 'देवरा पार्ट 1' को मिल रहे प्यार के लिए प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया सीटिए