मैच का लुत्फ उठाती दिखीं जैस्मिन वालिया, नताशा स्टेनकोविक ने तुरंत बाद ये वीडियो की पोस्ट

अमर उजाला

Mon, 10 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
नताशा स्टेनकोविक ने अपने दोस्त अलेक्जेंडर इलिक के साथ इंस्टाग्राम पर एक जोरदार वर्कआउट वीडियो शेयर किया। इसमें नताशा गुलाबी स्पोर्ट्सवेयर में फिट और एनर्जेटिक दिख रही हैं।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
यह वीडियो तब आया जब एक दिन पहले जैस्मिन वालिया दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं। जैस्मिन को नताशा के पूर्व पति हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है।  
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

This browser does not support the video element.

नताशा और अलेक्जेंडर अक्सर सोशल मीडिया पर साथ दिखते हैं। वे कभी इंस्टाग्राम ट्रेंड्स में हिस्सा लेते हैं, तो कभी जिम में पसीना बहाते हैं। दोनों की दोस्ती फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।  

Video Credit : इंस्टाग्राम
नताशा के हार्दिक पांड्या से जुलाई 2024 में तलाक के बाद लोग उनके और अलेक्जेंडर के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक कुछ भी साफ नहीं किया है।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
उधर, जैस्मिन वालिया नीली धारीदार शर्ट और चश्मे में मैच देखते हुए स्टाइलिश लग रही थीं। 
Image Credit : इंस्टाग्राम
हार्दिक और जैस्मिन ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन जैस्मिन का क्रिकेट मैच में मौजूद होना और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दी है।  
Image Credit : इंस्टाग्राम

गोल्डन सिल्क साड़ी में आईफा में छाईं रेखा, दीवाने हुए फैंस

अमर उजाला
Read Now