अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में एक शख्स चोरी के इरादे से घुसा। उसने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इस हमले में सैफ काफी घायल हुए। बाद में सैफ अली खान की सर्जरी हुई। मंगलवार को सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई
सैफ अली खान के ठीक होकर घर आने से जावेद अख्तर काफी खुश हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने कहा-हम सभी बेहद चिंता में थे। मुझे खुशी है कि वह अस्पताल से वापस आ गए हैं
जावेद अख्तर बॉलीवुड के नामी लेखक, सॉन्ग राइटर हैं। सैफ अली खान के परिवार के भी वह काफी करीबी हैं। ऐसे में वह सैफ पर हुए हमले को लेकर काफी परेशान हुए
जावेद अख्तर ने सैफ से जुड़ी यह बात फिल्म निर्माण संस्थान व्हिसलिंग वुड के दीक्षांत समारोह के मौके पर कही
पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस शख्स का नाम शरीफुल इस्लाम है। यह एक बांग्लादेशी नागरिक है। अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। इसने अपना नाम भी बदलकर विजय दास रख लिया था
संन्यासी बनने के बाद क्या होगा अब ममता का नया नाम? जानिए