पहली बार Y+ सिक्योरिटी के साथ स्पॉट हुए SRK शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद पिछले हफ्ते Y+ सिक्योरिटी दी गई थी हाल ही में एक्टर को पहली बार कड़ी सुरक्षा के बीच एक इवेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है बता दें, रविवार रात फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने पर मुंबई के एक थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी सोशल मीडिया पर किंग खान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, एक वीडियो में एक्टर कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर मन्नत से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान वह ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक लैदर जैकेट और ब्लू डेनिम में नजर आए, उनके आस पास कई सिक्योरिटी गॉर्ड्स नजर आ रहे हैं शाहरुख ने इस दौरान वहां पर मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली मनोरंजन