साउथ निर्देशकों संग अब तक कमाल नहीं दिखा सके हैं शाहरुख शाहरुख खान इन दिनों जवान को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली ने किया है इससे पहले भी शाहरुख कई साउथ डायरेक्टर के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी है मणिरत्नम के निर्देशन में बनी दिल से टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी प्रियदर्शन की फिल्म बिल्लू भी लोगों पर अपना जादू नहीं चला सकी थी संतोष सिवन की फिल्म अशोका भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी कमल हासन के निर्देशन में बनी हे राम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी केएस अधियाम की फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम मल्टी स्टारर होने के बाद भी अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी थी एंटरटेनमेंट डेस्क