बॉक्स ऑफिस पर आई 'जवान' की सुनामी, पहले दिन हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई जवान ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था पहले दिन जवान को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक टूट पड़े शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर जवान ने सभी भाषाओं को मिलाकर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है माना जा रहा है कि इस वीकएंड में यह फिल्म केवल हिंदी भाषा में 250 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क