जारी है जवान का धमाल, महज 10 दिनों में केजीएफ 2 को दी पटखनी शाहरुख खान की फिल्म जवान की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है इस फिल्म को देखने के लिए लगातार दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं यही वजह है कि यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड बना चुकी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 439.98 करोड़ हो गई है बता दें कि इस कलेक्शन के बाद जवान ने केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन को मात दे दी है एंटरटेनमेंट डेस्क