मंडे टेस्ट में पूरे नंबर से पास हुई जवान, 12वें दिन की इतनी कमाई शाहरुख खान की जवान का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक जबर्दस्त कलेक्शन किया है पहले हफ्ते में फिल्म ने 389.88 करोड़ की कमाई की थी बीते दिन रविवार को इस फिल्म ने 36.85 करोड़ का कारोबार किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म ने 14 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 491.63 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क