शाहरुख खान ने रचा इतिहास, दूसरी फिल्म पहुंची 500 करोड़ के पार शाहरुख को बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है यह बात उनकी फिल्म जवान ने सही साबित कर दी है जवान हर रोज सफलता की नई इबारत लिख रही है 13वें दिन इस फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेकर इतिहास रच दिया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 13 करोड़ का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 506.88 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क