जवान की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 19वें दिन इतना रहा कलेक्शन शाहरुख खान की जवान का शानदार सफर अब भी जारी है इस फिल्म की वजह से टिकट खिड़की पर अब भी रौनक बरकरार है फिल्म ने अब तक कई धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन पांच करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 566.28 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क