40 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही जवान जवान का जलवा अब भी बरकरार है शाहरुख खान की फिल्म टिकट खिड़की पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है 600 करोड़ का कलेक्शन करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक छठवें सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही जवान की कुल कमाई 636.71 करोड़ हो गई है बता दें कि इस साल वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई करने वाली यह शाहरुख की दूसरी फिल्म है एंटरटेनमेंट डेस्क