वीकडेज पर भी जवान कर रही कमाल, छठवें दिन किया इतना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर जवान शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं महज पांच दिनों में यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी अब वीकडेज में भी जवान की पकड़ बरकरार है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 28.5 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 347.58 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क