जवान ने चौथे दिन तोड़ डाला खुद का रिकॉर्ड, 300 करोड़ के पहुंची करीब शाहरुख खान की जवान का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है पहले दिन फिल्म ने 75 करोड़ का कारोबार किया था दूसरे दिन फिल्म ने 53.23 करोड़ का कलेक्शन किया था तीसरे दिन फिल्म ने बड़ा उछाल लेते हुए 77.83 करोड़ बटोर डाले थे अब चौथे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 82 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 288.73 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क