लहर खान के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि! खुद दी जानकारी फिल्म 'जवान' के जरिए शाहरुख खान ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है इस फिल्म में शाहरुख, नयनतारा, विजय सेतुपति की अदाकारी तो कमाल है ही, साथ ही किंग खान के गर्ल गैंग की भी खूब चर्चा है 'जवान' में शाहरुख के गर्ल गैंग में अभिनेत्री लहर खान भी हैं फिल्म 'पार्च्ड' में जानकी का रोल अदा कर मशहूर हुईं लहर ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है तस्वीर में लहर और उनकी मम्मी किंग खान संग पोज देते नजर आ रहे हैं लहर ने लिखा है, 'शाहरुख सर के साथ अपनी मां की मुलाकात कराना मेरी उपलब्धियों की लिस्ट में शामिल है' -----