कार और ट्रैक्टर के कर्ज पर टैक्स में कितना सटीक है 'जवान' फिल्म जवान में शाहरुख के किरदार ने देश से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए उनमें से एक मुद्दा किसानों की ओर से ट्रैक्टर के लिए गए लोन और सस्ते कार लोन के ब्याज दर पर सवाल उठाया गया है फिल्म के अनुसार किसानों को ट्रैक्टर के लिए 13 प्रतिशत का ब्याज देना पड़ता है, जबकि कार लोन के लिए 8 प्रतिशत ब्याज दर है दरअसल, ब्याज दर कई चीजों पर निर्भर करती है कार लोन अलग-अलग बैंकों में कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे- लोन की अवधि, कुल लोन का अमाउंट आदि यह 8.5% से 10.5 प्रतिशत या उससे कुछ अधिक हो सकता है वहीं, ट्रैक्टर लोन भी इन्ही चीजों पर निर्भर करता है इसकी ब्याज दर 9% से 23% के बीच हो सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क