शाहरुख-अक्षय के फैंस में छिड़ी जंग, बेहतर 'विक्रम राठौर' कौन? सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आ रहे हैं, उनके एक किरदार का नाम विक्रम राठौर है विक्रम फौज में जवान था, जिसका सामना फिल्म के विलेन काली यानी (विजय सेतुपति) से होता है किंग खान 'विक्रम राठौड़' की भूमिका में काफी दमदार लग रहे हैं, उनके इस रुप से फैंस को प्यार हो गया है एक्टर के इस किरदार को देखकर अक्षय कुमार के फैंस को 'राउडी राठौर' के 'विक्रम' की याद आ गई है 'राउडी राठौड़' में खिलाड़ी कुमार मजेदार रोल में नजर आए थे, उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था वहीं, अब एसआरके और खिलाड़ी कुमार के फैंस के बीच 'विक्रम' को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है अक्षय कुमार के फैंस उन्हें ओरिजिनल 'विक्रम राठौर' बता रहे हैं कुछ का मानना है कि शाहरुख को अक्षय से डायलॉग डिलीवरी सीखनी चाहिए वहीं, किंग खान के फैंस का कहना है कि शाहरुख सिल्वर स्क्रीन के 'किंग' हैं 'विक्रम राठौर' के उनके इस किरदार को हमेशा याद रखा जाएगा .........................