सुहाना में दिखे किंग खान के संस्कार, महिला के लिए बनीं मददगार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को हाल ही में अपनी मम्मी गौरी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया सुहाना और गौरी जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकले, वैसे ही एक जरूरतमंद महिला सुहाना से मदद मांगने लगी सुहाना खान ने भी खूब दरियादिली दिखाई और महिला को पांच-पांच सौ के दो नोट थमा दिए सुहाना से हजार रूपये पाकर जरूरतमंद महिला खुशी से उछल पड़ी और सुहाना भी वहां से मुस्कुराते हुए अपनी कार में जा बैठीं सुहाना की इस दरियादिली की फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'वाह! जैसा बाप, वैसी बेटी' एक यूजर ने लिखा, 'आखिर बेटी किसकी है, यह खूबी तो रहेगी ही' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुहाना आप और आपका दिल बेहद खूबसूरत हैं' --