अमर उजाला
Fri, 8 September 2023
शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में छाई हुई है
ओपनिंग डे पर ही 'जवान' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दमदार सफलता हासिल कर ली
अब 'जवान' की सफलता का जश्न फैंस के साथ-साथ गूगल भी मना रहा है और फिल्म का प्रचार भी कर रहा है
अब फैंस अपने 'जवान' यानी शाहरुख खान से वॉकी-टॉकी के जरिए बात कर सकते हैं
गूगल के सर्च बॉक्स में 'जवान' लिखने पर नीचे वॉकी-टॉकी का आइकॉन बना आएगा, जिसे क्लिक करने पर किंग खान की आवाज सुनाई देगी
शाहरुख 'जवान' का डायलॉग कहेंगे- 'रेडी' और स्क्रीन पर पट्टियां आ जाएंगी, जो फिल्म में किंग खान ने लगाई हुई हैं
'जवान' में इन सितारों के कैमियो ने लगाया चार-चांद