50 करोड़ से ऊपर रहा इन फिल्मों का ओपनिंग डे कारोबार आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की इस मामले में शाहरुख खान की 'जवान' टॉप पर है, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था उम्मीद जताई जा रही है कि एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है ------