दमदार हैं 'जवान' ट्रेलर के डायलॉग्स, फैंस ताली बजाने पर मजबूर शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त को आखिरकार रिलीज हो गया फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही अपने डायलॉग्स को लेकर काफी चर्चा में है जारी किए गए ट्रेलर में एसआरके समेत बाकी दूसरे स्टार्स दमदार डायलॉग बोलते नजर आए शाहरुख का डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर' काफी सुर्खियां बटोर रहा है वहीं, दूसरा डायलॉग 'एक राजा था एक के बाद एक जंग हारता गया, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में बहुत गुस्से में था' फैंस को काफी पसंद आ रहा है ट्रेलर में नयनतारा किंग खान से पूछ रही हैं कि क्या चाहिए, जिस पर शाहरुख कहते हैं, 'चाहिए तो आलिया भट्ट' 'जब मैं विलेन बनता हूं ना...' शाहरुख खान का यह डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है 'हम जवान हैं अपनी जान हजार बार दाव पर लगा सकते हैं, लेकिन सिर्फ देश के लिए...' यह डायलॉग काफी चर्चे में है वहीं, ट्रेलर में दीपिका कहती हैं, हार जाओगे... जिस पर किंग खान कहते हैं, हार तो मैं पहले ही गया था' .................