सात समंदर पार तक 'जवान' का जलवा, वर्ल्डवाइड 350 करोड़ पार सात सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जवान' का जलवा कायम है पठान के बाद शाहरुख खान अब अपनी इस फिल्म से खूब तारीफ लूट रहे हैं दर्शकों में 'जवान' के प्रति ऐसी दीवानगी है कि तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो सौ करोड़ से अधिक कमा लिए हैं वहीं, विदेशों में भी फिल्म की खूब चांदी हो रही है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 202.73 करोड़ का कारोबार कर चुकी है वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 350 करोड़ जुटा लिए हैं ---