पांच सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई 'जवान', शाहरुख ने बनाया नया रिकॉर्ड शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के बाद अब 'जवान' से छाए हुए हैं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है वर्ल्डवाइड स्तर पर 'जवान' ने पांच सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 530 करोड़ रूपये का कारोबार किया है शाहरुख ऐसे इकलौते एक्टर बन गए हैं, जिनकी दो फिल्में (पठान और जवान) एक ही वर्ष पांच सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं ---