पर्दे के 'हनुमान' ने मुस्लिम एक्ट्रेस से की थी शादी 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाने वाले विंदू दारा सिंह ने अभिनेत्री फराह से शादी रचाई थी दोनों की पहली मुलाकात फिल्मी सेट पर हुई थी कुछ ही मुलाकातों के बाद फराह ने अपनी मां के खिलाफ जाकर बिंदू से शादी करने का फैसला ले लिया था रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह मां बनने वाली थीं इसलिए दोनों ने 1996 में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी शादी के बाद सबकुछ ठीक नहीं रहा, क्योंकि दारा सिंह चाहते थे कि फराह शादी के बाद फिल्मों से दूर रहें परिवार के दबाव में फराह ने काम करना छोड़ दिया शादी के एक साल बाद ही 1997 में फराह ने बेटे फतेह रंधावा को जन्म दिया दोनों के बीच यह रिश्ता कुछ ही साल टिक पाया और 2003 में तलाक हो गया ...