जया बच्चन का ट्रोल्स पर तंज, नव्या के शो में दिए बेबाक बयान नव्या नंदा के व्हाट द हेल नव्या सीजन दो का पहला एपिसोड गुरुवार को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ हू मेक्स द वर्ल्ड गो राउंड शीर्षक वाले वोडकास्ट में नव्या नंदा के साथ उनकी मां श्वेता नंदा और उनकी दादी जया बच्चन शामिल थीं जया बच्चन ने इस दौरान उन पर मीम्स बनाने वालों पर तंज कसा जया ने कहा, 'मैं साइड हसल करती हूं...मैं उन कुछ लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराती हूं जो मेरे मीम्स बनाते हैं' नव्या नवेली ने दादी जया बच्चन से पूछा, 'पॉप कल्चर फेनोमेनन होने के बारे में आप कैसा महसूस करती हैं' जया ने कहा, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग आपका मजाक उड़ाते हैं, या आप पर हंसते हैं' सीटिए