जयश्री ने कौशल्या बनकर घर-घर में बनाई थी पहचान आज दिवंगत अभिनेत्री जयश्री गडकर की बर्थ एनिवर्सरी है जयश्री का जन्म 21 फरवरी 1942 को कर्नाटक के कारवार जिले के सदाशिवगढ़ गांव में एक साधारण कोंकणी परिवार में हुआ था जयश्री मराठी सिनेमा का बड़ा नाम रहीं, इसके अलावा उन्होंने हिंदी, गुजराती, तमिल, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया जयश्री ने रामानंद सागर की 'रामायण' में कौशल्या का किरदार अदा कर खूब शोहरत बटोरी जयश्री ने 'सांगते एका', 'अवगाची संसार', 'मानिनी', 'ससुराल', 'लव कुश', 'डिटेक्टिव', 'संपूर्ण महाभारत', 'जियो तो ऐसे जियो' जैसी फिल्मों में काम किया 29 अगस्त 2008 को जयश्री हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गईं ----------