अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर जितेंद्र आज यानी 7 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं
इस मौके पर चलिए आपको एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं, जो अभिनेता के लव ट्राएंगल से जुड़ा है
एक समय ऐसा था, जब हेमा मालिनी ज्यादातर अभिनेताओं की 'ड्रीम गर्ल' थीं, जिनमें से एक जीतेंद्र भी थे
उस समय संजीव कुमार भी हेमा से प्यार करते थे और उन्होंने जीतेंद्र को उनका प्यार का संदेश हेमा तक पहुंचाने के लिए कहा
संजीव का प्रस्ताव लेकर गए जीतेंद्र ने अपना हाल-ए-दिल बयां कर दिया, जिस पर हेमा की मां जल्दबाजी में उनकी शादी करवाने के लिए तैयार हो गईं
इसकी वजह यह थी कि हेमा, धर्मेंद्र से प्यार करती थीं और धर्मेंद्र के शादीशुदा होने के कारण हेमा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था
ऐसे में जीतेंद्र और हेमा दोनों के परिवार ने चेन्नई में गुपचुप शादी करवाने का फैसला किया, जिसके लिए हेमा भी मान गईं
जब यह बात धर्मेंद्र को पता चली तो उन्होंने दिलचस्प तरकीब निकाली और इस रिश्ते को तुड़वा दिया
दरअसल, धर्मेंद्र आनन-फानन में जीतेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा (अब पत्नी) को लेकर चेन्नई पहुंच गए और खूब हंगामा किया
इसके बाद हेमा ने इस शादी से इनकार कर दिया, जिसके कुछ समय बाद धर्मेंद्र और हेमा की शादी हुई और जीतेंद्र ने शोभा से शादी की
रविवार का फायदा नहीं उठा सकी 'सिकंदर', आठ दिन में पहुंची 100 करोड़ के पार