'ज्वेल थीफ' का नया गाना 'इल्जाम' रिलीज, सैफ-निकिता का दिखा रोमांटिक अंदाज सैफ अली खान जल्द ही 'ज्वेल थीफ' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ निकिता दत्ता और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'इल्जाम' रिलीज कर दिया गया। इस गाने में निकिता और सैफ के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने में निकिता बोल्ड अंदाज में भी नजर आईं हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। वहीं, साउंडट्रेक और अनीस अली साबरी ने इसे अपनी धुनों से सजाया है। एंटर