अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 को विनर मिल गया है, लेकिन फिर भी इसके विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं
बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतियोगी जिया ने हाल ही में, अपने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया है
इस वीडियो में जिया अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के फैंस पर तंज कसती नजर आ रही हैं
जिया पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने विरल भयानी को मनीषा को नीचा दिखाने के लिए पैसे दिए हैं
जिया ने कहा, यही कहना चाहती हूं कि आप लोग क्या कर रहे हो यार? तुम लोगों के फेवरेट्स हैं, किसी के कोई और फेवरेट्स हैं, तुम्हें ये सब चीजें करने की जरूरत नहीं है
जिया ने कहा तुम सब लोग ऐसी चीजें पोस्ट कर रहे हो कि मैंने विरल भयानी को 4 लाख दे दिए, ताकि मनीषा को नीचा दिखाएं
भूमि ने खास अंदाज में रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश