क्या ‘धुरंधर 2’ पर जॉन अब्राहम ने साधा निशाना?

अमर उजाला

Wed, 1 April 2026

Image Credit : इंस्टाग्राम@ thejohnabraham

इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कई सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि वह इस तरह की फिल्में कभी नहीं बनाएंगे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या जॉन अब्राहम की वायरल पोस्ट में कोई सच्चाई है। जब फैक्ट चेक किया गया तो कहानी कुछ और ही निकली। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha

जॉन अब्राहम ने पिछले साल एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें कहा था कि लोग ‘द कश्मीर फाइल’ और ‘छावा’ को पसंद कर रहे हैं। लेकिन जब फिल्में ऐसे इरादे से बनाई जाती हैं कि वे राजनीतिक माहौल में लोगों की सोच को प्रभावित कर सकें तो यह बात मेरे लिए डरावनी होती है।’ 

 

 

Image Credit : यूट्यूब

वह आगे इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मुझे कभी भी ऐसा करने का लालच नहीं हुआ और मैं कभी भी इस तरह की फिल्में नहीं बनाऊंगा।’ 

Image Credit : @thejohnabraham

फैक्ट चेक करने पर साफ होता है कि जॉन अब्राहम ने ‘धुरंधर 2’ पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है। उनका पुराना बयान उठाकर इस फिल्म से जोड़ा जा रहा है। 

Image Credit : यूट्यूब

जॉन अब्राहम के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘तेहरान’ रिलीज होगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

13 दिनों में ‘धुरंधर’ से आगे निकली ‘धुरंधर 2’, अब तक कुल इतना हुआ कलेक्शन

सोशल मीडिया
Read Now