परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर जॉनी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?

अमर उजाला

Thu, 29 May 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हाल ही में परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को बाहर कर लिया। इस कारण फिल्म के मेकर्स और परेश रावल के बीच विवाद भी हुआ।  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हाल ही में परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर जॉनी लीवर ने भी अपनी राय रखी है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जूम से की गई हालिया बातचीत में वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि परेश जी को फिल्म कर लेनी चाहिए। बैठकर बात करनी चाहिए। मैटर सॉल्व करना चाहिए।’  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जॉनी लीवर आगे कहते हैं, ‘परेश जी फिल्म में नहीं होंगे तो दर्शक उन्हें मिस करेंगे, उनके बगैर मजा नहीं आएगा।’  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों में जॉनी लीवर भी नजर आते हैं। तीसरे पार्ट में भी वह मौजूद हैं।  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी जाॅनी लीवर नजर आएंगे। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ रिलीज होने वाली है, इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जॉनी लीवर भी करते नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

काजोल के अलावा कई अभिनेत्रियों ने दिखाया ब्लैक बोल्ड लुक, जैकलीन ने अदाओं से जीता दिल

इंस्टाग्राम
Read Now