अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
आज बुधवार को फिल्म की रिलीज को पूरे छह दिन हो चुके हैं
'जॉली एलएलबी 3' एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है
इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई है
इस फिल्म में अमृता राव और हुमा कुरैशी ने भी अहम रोल निभाया है
sacnilk के अनुसार, पहले दिन शुक्रवार को 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला
दूसरे दिन शनिवार को 'जॉली एलएलबी 3' ने 20 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की
तीसरे दिन रविवार को 'जॉली एलएलबी 3' 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
चौथे दिन इस फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
पांचवें दिन मंगलवार को 'जॉली एलएलबी 3' ने 6.61 करोड़ रुपये की कमाई की
वहीं आज अभी तक 'जॉली एलएलबी 3' ने बुधवार को 4 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो पूरे दिन में बदलेगा
'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल मिलाकर 65.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है
क्या आपने देखा शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का दिलकश अंदाज