इस एक्टर की नीली आंखों और क्यूट लुक पर लड़कियां थीं फिदा जुगल हंसराज एक भारतीय अभिनेता है, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है जुगल हंसराज आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनका जन्म आज ही के दिन यानी 26 जुलाई 1972 को मुंबई में हुआ था एक समय था जब जुगल की नीली आंखों और क्यूट लुक पर ना जाने कितनी लड़कियां फिदा थीं 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से उन्होंने पहचान मिली, जिसमें उन्होंने ‘समीर शर्मा’ का किरदार निभाया था जुगल हंसराज ने 9 साल की उम्र में बॉलीवुड की उस समय की सुपरहिट फिल्म रही मासूम से डेब्यू किया था फिल्म मासूम के बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ‘कर्मा’, ‘सल्तनत’ और ‘झूठा सच’ सहित कई फिल्में की उन्होंने साल 1984 में फिल्म ‘आ लग जा गले’ और 1996 में आई ‘पापा कहते हैं’ काम किया एक समय में जुगल हंसराज ने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना खूब दीवाना बनाया था, हालांकि अब वो फिल्मों दुनिया से दूर हैं और अमेरिका में रहते हैं मनोरंजन