कबीर बेदी को मिला इटली का सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ मेरिट' अभिनेता कबीर बेदी को इटली सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया है 'द ऑर्डर ऑफ मेरिट' अवॉर्ड पाकर अभिनेता बेहद खुश हैं इस समारोह के दौरान कबीर बेदी की पत्नी, बेटी अभिनेत्री पूजा बेदी और नातिन अलाया एफ मौजूद रहीं ऑलिव रंग के कोट और ब्लैक पैंट में कबीर बेदी खूब जंच रहे थे इस मौके पर अभिनेता कबीर बेदी ने कहा कि भारत और इटली को अब मिलकर फिल्म बनाने पर ध्यान देना चाहिए बता दें कि 'खून भरी मांग', 'मोहन जोदाड़ो', 'साहब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों के अलावा कबीर बेदी हॉलीवुड की कई फिल्में भी कर चुके हैं ----