काजोल ने बिटिया नीसा पर लुटाया प्यार काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं नीसा आज 20 साल की हो गई हैं, बेटी के जन्मदिन के मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर एक लव नोट लिखा है काजोल ने लिखा है, 'यह हम और हमारी हमेशा की कहानी है, तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर, दिमाग और खूबसूरत दिल से प्यार है' एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'लव यू बेबी गर्ल और ऐसे ही हमेशा मुस्कुराती रहो और हमेशा मेरे साथ हंसती रहो' तस्वीर में नीसा और काजोल ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं अजय देवगन ने भी बेटी नीसा के साथ अपनी फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है Kajol and Ajay Devgn