काजोल की फिल्म ‘मां’ का कमजोर होता कलेक्शन, जानें 8वें दिन कितनी हुई कमाई?

अमर उजाला

Fri, 4 July 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

काजोल की फिल्म ‘मां’ जब रिलीज हुई तो इसकी शुरुआत काफी धीमी रही। फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। आगे भी इसके कलेक्शन में इजाफा नहीं हुआ।  

Image Credit : यूट्यूब

जानिए 8वें दिन में आकर फिल्म ‘मां’ ने कितना कलेक्शन किया है। 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘मां’ के आठवें दिन के शुरुआती कलेक्शन की बात करें तो इसने महज आठ लाख रुपये ही बटोरे हैं। यह फिल्म का सुबह का कलेक्शन है। शाम तक इसका कलेक्शन बढ़ जाएगा। 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 26.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘मां’ का बजट 65 करोड़ रुपये कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। मगर जिस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन कम हो रहा है, उससे लगता नहीं है कि आने वाले दिनों यह अपना बजट वसूल कर पाएगी।  

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘मां’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक मां (काजोल) अपनी बेटी को शैतानी शक्तियों से बचाती है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म 'मां' में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे एक्टर्स भी हैं।


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'सितारे जमीन पर' और 'कुबेर' में से किसने की ज्यादा की कमाई, जानिए आज 14वें दिन का कलेक्शन

सोशल मीडिया
Read Now