छोटे बच्चे के साथ खेलती नजर आईं काजोल, क्यूट तस्वीरें देख फैंस कर रहे तारीफ काजोल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह छोटे बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। फोटो में बच्चे के साथ खेलकर उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल पिछले साल दो पत्ती नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह 'महाराग्निनी' में भी नजर आने वाली हैं। एंटर