अमर उजाला
Sun, 7 September 2025
काजोल जितनी उम्दा एक्ट्रेस हैं, उतना ही कमाल का उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी है।
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बॉस लेडी लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
काजोल ने अपनी फोटोज को शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जो काफी मजाकिया है।
काजोल इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं, ‘अगर जिंदगी तुम्हें लेमन दे तो उसे वापस दे दो और चीज केक मांगो।’ काजोल ने एक चर्चित कहावत में बदलाव करके उसे फनी बना दिया है।
कहावत है कि जिंदगी आपको लेमन यानी मुश्किलें दें, तो उसका लेमनेड बना लो यानी उसे सहजता से स्वीकार करो, उससे कुछ बेहतर काम करो। लेकिन काजोल ने लेमन के बदले चीज केक मांग लिया है।
यूजर्स ने भी काजोल के सेंस ऑफ ह्यूमर को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप हमारी फेवरेट गर्ल हैं।’ कई यूजर्स ने हंसने वाली इमाेजी काजोल की पोस्ट पर शेयर किए हैं।
काजोल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले दिनों फिल्म ‘मां’ और ‘सरजमीं’ में नजर आईं।
दिशा पाटनी ने शेयर किया अपना हॉट एंड बोल्ड लुक, फैंस के छूटे पसीने